फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सेहत योजना के तहत अब तक दस लाख लोगों को गोल्डन कार्ड देने का दावा

Sat, 06 Feb 2021 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जन आरोग्य योजना
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जेएवाई) सेहत योजना के तहत पहले 40 दिनों में 10 लाख 77 हजार लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड देने का दावा किया गया है। योजना में अब तक दस हजार लोगों को निशुल्क और कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। इसके लिए 7 करोड़ 21 लाख रुपये योग्य लाभार्थियों को मुहैया करवाए गए हैं। इससे पहले पूर्व की योजना में 12 लाख 90 हजार गोल्डन कार्ड जारी किए गए थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया कि सेहत योजना स्वास्थ्य बीमा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। लेकिन अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। जम्मू-कश्मीर के सूचीबद्ध अस्पतालों से हजारों लोग निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं पा रहे हैं। योजना में 155 मरीजों को बाहर के सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। सेहत योजना के लिए 24000 सार्वजनिक व निजी (जम्मू-कश्मीर में 229 अस्पताल सूचीबद्ध) अस्पताल सूचीबद्ध किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के सभी परिवारों को योजना के तहत कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। नई व्यवस्था में लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती होने से तीन दिन पहले और छुट्टी होने के 15 दिन बाद तक चिकित्सा सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। योजना में परिवार की संख्या, उम्र और लिंग की कोई पाबंदी नहीं रखी गई है। लाभार्थियों को देश के बड़े सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज देने का प्रावधान है। प्रदेश के 24 लाख नागरिकों को पंजीकृत किया जा चुका है, इसमें 48 फीसदी योग्य परिवारों को लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें