अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी है।
अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें एएसआई एएसआई मोहम्मद अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार देर शाम हो हुई आतंकी वारदात के बाद इलाके में दहशत मच गई। सूचना पर पुलिस और अन्य सुरक्षाबल पहुंच गए। उन्होंने पूरे इलाके में कब्जे में ले लिया है। आतंकियों को खोजने के लिए पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल कर्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह स्थानीय नाके पर तैनात थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े:कश्मीर में 30 मिनट के भीतर दो आतंकी हमले: एएसआई शहीद, युवक की गोली मारकर की हत्या पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस फॉलोअर को मारी थी गोली
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में रविवार 19 दिसंबर की शाम को आतंकियों ने पुलिस के एक फॉलोअर को पैतृक गांव के पास गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस के अनुसार पुलवामा के बांडजू गांव में फॉलोअर मुश्ताक अहमद वागे को आतंकियों ने गोली मारी। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
बताते हैं कि बांडजू फॉलोअर का पैतृक गांव है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। वहीं, त्राल इलाके के बुच्चू गांव के जंगल क्षेत्र में आतंकियों की ओर से प्लांट की गई आईईडी बरामद की गई। आईईडी एक टिन के कनस्तर में फिट थी। कनस्तर यूरिया से भरी हुई थी और तार बाहर निकले हुए थे। मौके के निरीक्षण से यह पता लगता है कि आईईडी वहीं बनाई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।