फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में मिले हथियार पाकिस्तान व चीन निर्मित

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल(जम्मू)। परगवाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सोमवार को मिले हथियार पाकिस्तान और चीन निर्मित हैं। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं। जांच की जा रही है कि आखिर हथियारों की यह खेप किसे प्राप्त करनी थी।
विज्ञापन

इन हथियारों को मंगलवार सीमा सुरक्षा बल ने मीडिया के सामने पेश किया। इनमें चार पिस्टल में से एक पिस्टल पर मेड इन पाकिस्तान और एक पर मेड इन चाइना लिखा है। आशंका है कि चीन और पाकिस्तान मिलकर सरहद के इस पार हथियारों की खेप पहुंचाकर अराजकता फैलाना चाहते हैं। दूसरी तरफ जो बैग सरहद पर मिला वह लेडीज बैग बताया जा रहा है। इसके कारण सुरक्षा एजेंसियां सोचने पर मजबूर हो गई हैं कि सारा सामान लेडीज बैग में डाल कर क्यों फेंका गया। परगवाल सेक्टर में आईबी पर देवरा के पास सोमवार को बीएसएफ को एक बैग मिला था जिसमें चार पिस्टल आठ मैगजीन 100 गोलियां, 1 किलो हेरोइन और 2.75 लाख भारतीय करेंसी (बंद हो चुके 500, 1000 के नोट) बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें