जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस नशेड़ियों पर भारी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि युवतियां भी इस दलदल में फंस रही हैं। यह समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। श्रीनगर में आतंकियों को लेकर उन्होंने कहा कि यहां केवल चार आतंकी सक्रिय हैं। आईजीपी ने श्रीनगर के पोलो-ग्राउंड में इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में खेल आयोजन के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह बात बताई।
आईजीपी ने कहा कि पुलिस नशीली पदार्थों के धंधे में लगे लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस इस नशे की लत को खत्म करने के लिए माता-पिता और आम जनता से सहयोग मांगेंगे। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित करती हैं और यह प्रतिभागियों के बीच सुरक्षा और सकारात्मक भावनाओं की भावना पैदा करती है।
यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
आईजीपी ने आश्वासित किया कि पुलिस द्वारा भी भविष्य में ऐसे आयोजन कराए जाएंगे। आतंकवाद और ग्रेनेड हमलों के बारे में सवालों के जवाब में, आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में चार आतंकवादी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, पिछले साल अगस्त में हमने श्रीनगर शहर को जीरो-मिलिटेंसी क्षेत्र घोषित किया था, लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में कुलगाम का एक आतंकी अब्बास श्रीनगर आ गया था। सबसे पहले उसने साकिब मंजूर को अपने साथ मिला लिया। इसके बाद सात लोग आतंक बन गए थे। उनमें से पांच को मार गिराया गया है।
यह भी पढ़ें-
जम्मू-कश्मीर: दुनिया में सबसे ऊंचा पुल-सड़क तैयार कर मिसाल बने इंजीनियर, देखिए तस्वीरें
श्रीनगर में 10 से 15 ओवर ग्राउंड वर्कर सक्रिय हैं। जल्द ही उन्हें भी मार गिराया जाएगा, घबराने की ज़रुरत नहीं है। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने हिट एंड रन की तर्ज पर हमलों को कमतर आंकते हुए कहा कि इस तरह के हमलों का सहारा लेकर आतंकवादियों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। हमने देखा कि कैसे आतंकवादी बागात बरजुल्ला और हाल ही में खानयार में हिट एंड रन हमलों में शामिल थे। उन्हें इस तरह के हमलों का सहारा नहीं लेना चाहिए। आईजीपी ने यह भी कहा कि आतंकवाद का ग्राफ नीचे आ रहा है।