फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस: प्रदेश के शिक्षकों को श्रीनगर में सम्मानित करेंगे उप-राज्यपाल, नई शिक्षा नीति पर चर्चा भी करेंगे

Sun, 05 Sep 2021 09:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

2004 से 2020 तक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से उप-राज्यपाल शिक्षा परिदृश्य में सुधार के सुझाव लेने के साथ उनके योगदान की चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक दिवस पर रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी के शिक्षक संजीव शर्मा को राष्ट्रीय व दस अन्य शिक्षकों को राजकीय शिक्षक सम्मान मिलेगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा दस शिक्षकों को श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। इनमें पांच शिक्षक जम्मू और पांच  कश्मीर संभाग से हैं। इस बीच कश्मीर से 10 और जम्मू संभाग के 24 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ नई शिक्षा नीति पर चर्चा भी करेंगे।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल के साथ संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम के नोडल अधिकारी गोविंद शर्मा ने बताया कि जम्मू संभाग के शिक्षक ऑनलाइन जुड़ेंगे। गांधीनगर टीचर भवन में रविवार सुबह दस बजे आयोजित कार्यक्रम में 24 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ विभाग के 50 प्रधानाचार्य भी शामिल होंगे। संभाग के सभी दस जिलों से जिला शिक्षा सुधार समिति के सदस्यों भी जुड़ेंगे। 2004 से 2020 तक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से उप-राज्यपाल शिक्षा परिदृश्य में सुधार के सुझाव लेने के साथ उनके योगदान की चर्चा करेंगे। 

इन शिक्षकों को मिलेगा राजकीय सम्मान
जम्मू संभाग से राजोरी जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल थन्नामंडी में तैनात मोहम्मद अयाज रैना, राजोरी के एमएस फतेहपुरा लोअर गुरैन में तैनात रोहित गुप्ता, राजोरी के एमएस नागोन में तैनात सुभाष चंद्र, रियासी के जीजीएचएसएस में तैनात राकेश कुमार और जम्मू के जीजीएचएसएस अरनिया में तैनात कुलदीप गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा कश्मीर संभाग से फैयाज अहम फैयाज, फातिमा अकबर, हुमायरा सईद, जावेद अहमद भट्ट और महोत्रा हनीफ को भी पुरस्कार मिलेगा। 
विज्ञापन


लद्दाख के शिक्षक को भी राष्ट्रीय पुरस्कार
राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में रियासी के शिक्षक संजीव शर्मा व लद्दाख के मोहम्मद अली हैं। इन्हें वर्चुअल समारोह में सम्मानित किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें