भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों पर वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू देवताओं का अपमान किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावों में देश की जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
तरुण चुघ ने कहा, 'कांग्रेस और उसके गठबंधन के प्रतिनिधि लगातार भगवान राम, सनातन और हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। वोट बैंक की राजनीति के लिए, भारत की संस्कृति, सनातन और देवताओं का बार-बार अपमान किया जा रहा है। देश की जनता इसका करारा जवाब देगी।'