फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी से चौथे दिन भी जम्मू पहुंचे हजारों कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। घाटी से जम्मू पहुंच रहे हजारों प्रवासी कामगार ट्रेन में सीटें नहीं मिलने से परेशान हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल जाने वाले कामगारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। चार दिन में हजारों कामगार जम्मू पहुंचे हैं, लेकिन ट्रेन में सीट नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन रेलवे अभी तक इनके लिए विशेष ट्रेन या नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी नहीं लगा पाया है। रेलवे प्रबंधन और जीआरपी दो दिनों से घाटी से लोटे प्रवासी कामगारों की संख्या नहीं जुटा पाया है।
विज्ञापन

वीरवार को घाटी से हजारों की संख्या में कामगार जम्मू पहुंचे। कामगारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने उन्हें रेलवे मैदान को खोल दिया है। बिहार जाने सोहल लाल ने कहा कि गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है। तीन दिन से खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं। होटल में खाना महंगा हो गया है। 50 की थाली 100 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें