फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में टारगेट किलिंग: करवाचौथ पर पत्नी को रुपये भेजने वाला था मुकेश, पैसों से पहले पहुंची हत्या की खबर

Tue, 31 Oct 2023 12:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/उन्नाव

सार

भाई हरिराम ने बताया कि मुकेश 15 साल से उसी ईंट-भट्ठे पर काम कर रहा था। करवा चौथ और दीपावली के लिए उसने पत्नी से रुपये भेजने की बात कही थी। रविवार सुबह उसने पत्नी से फोन पर बात की और दोपहर में खाते में कुछ रुपये भेजने को कहा था।
विज्ञापन
पुलवामा में श्रमिक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकवादियों की गोली का शिकार उत्तर प्रदेश के असोहा क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी मुकेश रावत (39) पुलवामा के तुमची नौपोरा इलाके के ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने पांच महीने पहले गया था। उसकी मौत से पत्नी कुसमा, पिता गंगाप्रसाद, भाई रामविलास, हरिराम व बच्चे निशा, पंकज और खुशी बेहाल हैं।

विज्ञापन


भाई हरिराम ने बताया कि मुकेश 15 साल से उसी ईंट-भट्ठे पर काम कर रहा था। उसके साथ रिश्तेदार और क्षेत्र के अन्य लोग भी हैं। जून में वह घर आया था। एक सप्ताह रुकने के बाद लौट था। 20 नवंबर को घर आना था। 
करवा चौथ और दीपावली के लिए उसने पत्नी से रुपये भेजने की बात कही थी। रविवार सुबह उसने पत्नी से फोन पर बात की और दोपहर में खाते में कुछ रुपये भेजने को कहा था।
विज्ञापन


अब किसके लिए पहनूंगी साड़ी

पत्नी कुसमा ने बिलखते हुए बताया कि पति मुकेश से सुबह करीब दस बजे फोन पर बात हुई थी। बताया था कि वह काम ज्यादा होने से दिवाली पर घर नहीं आ पाएंगे। कमाई करने के बाद 20 नवंबर को घर आएंगे। पत्नी बिलखते हुए बताया कि फोन पर कहा था कि करवा चौथ में अपने लिए साड़ी और बच्चों के लिए दिवाली के लिए कपड़े खरीद लेना। लेकिन बात होने के करीब दो घंटे बाद ही उनकी हत्या की सूचना आ गई। 

करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग

दो दिन बाद करवा चौथ होने से वह पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने की तैयारी कर रही थी। हर साल वह फोन पर पति की ऑनलाइन फोटो देखकर अपना व्रत तोड़ती थी। उसे नहीं पता था कि जिस पति से वह बात कर रही है। कुछ देर बाद उसकी हत्या की सूचना आएगी। पति की मौत की सूचना आते ही वह बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Target Killing: 24 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, पुलवामा में UP के श्रमिक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें