फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में स्वाइन फ्लू का कहर, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ने लगा है। वीरवार को कश्मीर में दो और लोगों की एच1एन1 वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई। इसको मिलाकर मृतकों का आंकड़ा चार तक पहुंच गया है। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) श्रीनगर में 13 और मामले पाजिटिव आए हैं।
विज्ञापन


स्किम्स के अधीक्षक डा. फारूक जान ने दो और मौतों की पुष्टि की है। इसमें एक बडगाम जिले की महिला (32) थी। चार मरीजों को स्किम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। जम्मू के एस्काम बत्रा अस्पताल में भी पुलिस विभाग के एसपी रैंप के एक संदिग्ध स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत हो गई। मृतक के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अधिकारी की मौत से स्वास्थ्य व‌िभाग में हड़कंप

कश्मीर में स्वाइन फ्लू से पाजिटिव होने वालों की संख्या 84 तक पहुंच गई है। वीरवार को एस्काम अस्पताल जम्मू बत्रा में हुई अधिकारी की मौत से स्वास्थ्य और प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। उन्हें अस्पताल में गत दिवस मेडिसन विभाग में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले पुलिस अस्पताल में इलाज दिया जा रहा था। लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर वीरवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतक के सैंपल जीएमसी से गत 16 फरवरी को दिल्ली जांच के लिए भेजे गए थे। लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

बताया जाता है कि मृतक अधिकारी जम्मू जोनल पुलिस हेडक्वार्टर में पिछले एक साल से बतौर सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह उधमपुर पुलिस अकादमी में कार्यरत थे। जम्मू के शास्त्रीनगर इलाके के रहने वाले मृतक अधिकारी अकेले बेटे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें