फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से रियासत में एक और मौत हो गई। इसके साथ ही रियासत में अब तक मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्किम्स) में रविवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यहां आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें दो ही हालत गंभीर बनी हुई है। विशेष ओपीडी में रोजाना स्वाइन फ्लू के दर्जनों संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं। जम्मू के जीएमसी स्थित चोपड़ा नर्सिंग होम में भी सात संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है।

यहां अब तक छह लोगों के नमूने पाजिटिव मिले हैं। अस्पताल से रविवार को कोई नया सैंपल नहीं भेजा गया। ज्ञात हो कि स्वाइन फ्लू से अब तक कश्मीर में पांच और जम्मू में एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

चोपड़ा नर्सिंग होम जम्मू में भी कइयों का चल रहा इलाज

स्किम्स के अधीक्षक डॉ. फारूक जान ने स्वाइन फ्लू से एक और मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में मरीज को कार्डियोलाजी विभाग में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। लेकिन, उसे दिल की बीमारी भी थी।

इसी से उसकी मौत होने की ज्यादा आशंका है। मृतक कोकरनाग का था और उसे गत 19 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक कश्मीर संभाग में 119 लोग स्वाइन फ्लू से पाजिटिव हो चुके हैं।

गत दिवस ओपीडी में 283 संदिग्ध मरीजों में से 50 में रेसपाइरेट्री (सांस लेने संबंधी समस्या) लक्षण मिलने से उनके खून और थूक की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें दस नए मामले पाजिटिव आए हैं। रविवार को भी ओपीडी में 200 मरीजों को देखा गया।

स्क्रीनिंग के बाद 30 मरीजों के सैंपल लिए गए। इस बीच, जीएमसी जम्मू में रविवार छुट्टी होने के कारण विशेष ओपीडी नहीं चलाई गई। जूनियर डाक्टरों ने मास्क और अन्य दूसरी सुविधाएं न होने पर जीएमसी प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया है।

यहां ओपीडी में रोजाना करीब 100 संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को अब तक सबसे ज्यादा 14 लोगों के एक साथ सैंपल भेजे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें