फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राष्ट्रगान के अपमान के मामले में सबूत का दावा, DSW से मिला छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 11 Apr 2017 03:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर गत दिनों अंतर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट के उद्घाटन समारोह में कश्मीर के एक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने के मामले में सोमवार को स्थानीय विद्यार्थियों के एक शिष्टमंडल ने डीएसडब्ल्यू (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि उनके पास राष्ट्रगान का अपमान करने के सबूत हैं। इस पर सदस्यों को दो दिन के भीतर सबूत पेश करने को कहा गया। इसके लिए विवि प्रशासन सार्वजनिक नोटिस भी जारी करेगा। जिसमें घटना के दौरान मौजूद कोई भी सदस्य अपनी बात रख सकता है। इसकी डीएसडब्ल्यू प्रो. सतनाम कौर ने पुष्टि की है। 

डीएसडब्ल्यू से मुलाकात में शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि जेयू में राष्ट्रगान का अपमान किया जाना शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक साजिश के साथ किया गया। इसके विरोध में स्थानीय विद्यार्थियों ने गत दिवस अंतर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट के तीन खिताबी मुकाबले नहीं होने दिए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद जेयू के मैदानों पर खिताबी मुकाबले और समापन समारोह करवाया गया। इन सभी मुकाबलों में कश्मीर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। विवि प्रशासन अपने स्तर पर खिताबी मुकाबलों में खलल डालने के मामले की भी छानबीन कर रहा है। हालांकि इसमें अभी किसी छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें