फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में तनाव से आम जनजीवन पर असर, इंटरनेट और रेल सेवा स्थगित

Tue, 11 Apr 2017 10:58 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में मंगलवार को भी तनाव का माहौल बरकरार है। कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा बंद के आवाहन के बाद मंगलवार को भी आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर में तनाव के माहौल के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में श्रीनगर शहर के कई इलाकों में सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही बड़गाम और गांदरबल जिलों में सुरक्षा के लिहाज से विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। 

कश्मीर में तनाव के मद्देनजर अफवाह न फैलने और सुरक्षा के लिहाज से इंटरनेट सेवाओं को मंगलवार को भी स्थगित ही रखा गया है। इसके साथ ही बनिहाल और बारामुला के बीच संचालित होने वाली रेल सेवाओं को भी बंद रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें