फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में सैन्य काफिले पर पथराव

Thu, 06 Oct 2016 12:26 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
Youth while Voilance in Kashmir - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी के बांदीपोरा इलाके में सैन्य काफिले पर पथराव से बवाल मच गया। सेना ने हवाई फायरिंग की लेकिन उपद्रवियों ने फिर भी पथराव जारी रखा। हिंसक झड़प में कुछ लोग जख्मी हो गए। भीड़ को बाद में तितर-बितर कर दिया गया। 
विज्ञापन


अनंतनाग में बिजबिहाड़ा के अरवानी गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर देश विरोधी नारे लगा रहे थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें रोका तो उपद्रव शुरू हो गया। सुरक्षा बलाें को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

हिंसक झड़प में डेढ़ दर्जन लोगों के घायल हुए हैं। पुलिस ने 76 लोगाें को गिरफ्तार किया है। बुधवार को अलगाववादियों के बंद के आह्वान का खास असर नहीं रहा। कारोबारियों ने बाजार खुले रखे।
विज्ञापन


श्रीनगर के लाल चौक, बटमालू के टीआरसी चौक में रोजमर्रा जरूरत के सामान का कारोबार करने वाले दुकानदाराें ने दुकानें खुली रखीं। हालांकि, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों की हाजिरी अब भी प्रभावित चल रही है। अलगाववादियों ने हालात बदलते देख विरोध दर्ज करवाने के लिए नया कैलेंडर जारी कर दिया। घाटी में मोबाइल इंटरनेट पर फिलहाल रोक जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें