जम्मू में सचिवालय के बाहर बुधवार दोपहर गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद तमाम सुरक्षाकर्मियों ने इसे लेकर पोजिशन ले ली। लेकिन चंद मिनट बाद ही पता चल गया कि एक एसएसबी के जवान ने खुद को गोली मार ली। उक्त जवान वित्त आयुक्त अटल डुल्लू की सुरक्षा स्क्वायड में शामिल बताया गया। घायल अवस्था में उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया।
इस दौरान कांस्टेबल स्क्वायड से बाहर आया और शौचालय की तरफ जाने लगा। शौचालय के बाहर उसने अपनी सर्विस राइफल से गाल पर गोली मार ली। इसके बाद वह गिर पड़ा और मुंह से खून निकलने लगा। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनते ही अन्य जवान उसकी तरफ भागे तो देखा कि वह जमीन पर पड़ा है। इसके बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।