फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू सचिवालय में दरबार की तैयारी जोरों पर

Tue, 28 Oct 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय समेत दरबार मूव कार्यालयों में साफ सफाई से लेकर प्रबंधों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। 31 अक्तूबर को श्रीनगर में दरबार मूव के कार्यालय बंद होने है और दस नवंबर को शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार सज जाएगा।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शीतकालीन राजधानी जम्मू में सचिवालय में दरबार की तैयारियां जोरों पर चल रही है। रंग रोगन से लेकर साफ सफाई का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा दरबार मूव से जुड़े अन्य कार्यालयों जिसमें पुलिस मुख्यालय, आयोगों के कार्यालय आदि शामिल है में भी दरबार सजाने के लिए तैयारियां चल रही है।

दरबार मूव की परंपरा के तहत 31 अक्तूबर को श्रीनगर में दरबार मूव के कार्यालय बंद हो जाएंगे और फिर दस नवंबर को शीतकालीन राजधानी में दरबार मूव के कार्यालय खुलेंगे। अगले छह महीने तक जम्मू में ही दरबार रहेगा। श्रीनगर से जम्मू सामान और मुलाजिमों को लाने के लिए स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के वाहनों का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें