फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग खुला

Mon, 09 Nov 2015 03:04 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोडऩे वाला श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को पांच दिन बाद आज खोल दिया गया। जोजिला पास पर भारी बर्फबारी और बारिश के चलते राजमार्ग कई दिनों से बंद था।
विज्ञापन


यातायात विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमी बर्फ को हटा कर फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है। 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पांच नवंबर से बंद था।

राष्ट्रीय राजमार्ग के बद हो जाने की वजह से कई वाहन सोनमर्ग के पास फंस गए थे। जिन्हें सड़क खुलते ही गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि, सोनमर्ग, जोजिला, मीनमर्ग और जीरो प्वाइंट पर दो फुट तक बर्फबारी होने वजह से पांच नवंबर को बंद कर दिया गया था।  फिलहाल नए वाहनों को इंट्री पर रोक लगा दी गई है। फंसे हुए वाहनों को फिलहाल रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं जम्मू से कश्मीर को जोड़ने वाला दूसरा सड़क संपर्क मुगल रोड को भी प्रशासन खोलने में लगा हुआ हैष जल्द ही इस मार्ग को खोल दिया जाएगा। वहीं जम्मू-श्रीनगर  राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें