फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर-लेह हाईवे आम आदमियों के लिए बंद, नागरिक वाहनों को मनीगाम-सुंबल-सोनावारी में रोका गया

Tue, 01 Sep 2020 03:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह हाईवे - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उत्पन्न ताजा तनाव के बीच श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया। दिनभर केवल सेना के काफिले लेह की ओर जाते दिखे। 29 और 30 अगस्त की रात को पैंगोंग-सो झील के दक्षिणी छोर पर चीनी सेना की भारी मौजूदगी देखे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि, गांदरबल जिले के उपायुक्त शफाकत इकबाल ने हाईवे पर किसी प्रकार की रोक से इनकार किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः ‘तब तक पीछा करो, जब तक फरार आतंकी घेरे न जाएं’, इस रणनीति से होगा दहशतगर्दों का खात्मा

सूत्रों के अनुसार, लद्दाख की ओर जाने वाले सभी नागरिक वाहनों को मनीगाम के पास रोक दिया गया। जो गाड़ियां बाईपास होकर जा रही थीं उन्हें सुंबल-सोनावारी में रोका गया। किसी भी सिविलियन वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। दिन भर लेह की ओर सैन्य वाहनों को जाते देखा गया। इन काफिलों में आर्म्ड गाडियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दाफाश, उड़ी सेक्टर में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, देखें तस्वीरें

आज भी यही स्थिति
इस बीच ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी तरह से मूवमेंट नहीं रोकी गई थी। केवल सैन्य वाहनों को पहले जाने दिया गया। जब भी सेना के काफिले आए तो सिविलियन गाड़ियों को रोक कर पहले उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। मंगलवार को भी हाईवे पर इसी तरह का हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें