grenade attack srinagar
- फोटो : बासित जरगर
आतंकियों ने अमीराकदल इलाके में तैनात सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका
पुलिस ने बताया कि शाम के वक्त आतंकियों ने अमीराकदल इलाके में तैनात सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा और उससे निकले छर्रे आसपास से गुजर रहे लोगों को जा लगे। विस्फोट होते ही भगदड़ मच गई। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले। पूरे इलाके में घायलों की चीख पुकार सुनाई देती रही।
grenade attack srinagar
- फोटो : बासित जरगर
तत्काल पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू किया
इस बीच सूचना मिलते ही सीआरपीएफ, सेना व पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तत्काल पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। सभी आने जाने वाले रास्ते सील कर दिए गए। इस बीच पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
grenade attack srinagar
- फोटो : बासित जरगर
एक पुलिसकर्मी जॉन मोहम्मद समेत अन्य लोगों को भी छर्रे
आईजी विजय कुमार ने बताया कि शाम 4.20 बजे अमीराकदल पुल पर स्थित मार्केट में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इसमें नौहट्टा इलाके के मोहम्मद असलाम मकदूमी (55) समेत की मौत हो गई। दूसरे की मौत सोमवार को हुई है। एक पुलिसकर्मी जॉन मोहम्मद समेत 34 लोगों को छर्रे लगे हैं।
grenade attack srinagar
- फोटो : बासित जरगर
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसके जरिये आतंकियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आतंकियों का सुराग मिल सकता है। उनके भागने की दिशा में संभावित ठिकानों को खंगाला जा रहा है। आईजी ने बताया कि फुटेज से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही ग्रेनेड मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
grenade attack srinagar
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। घटना में मारे गए निर्दोष नागरिक के परिवार के प्रति पूरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आतंकी इको सिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त करने और पड़ोसी देश की ओर से लगातार हो रही साजिशों को नाकाम करने के प्रति हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। - मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल