फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण पर सख्त हुआ प्रशासन: श्रीनगर में 10 दिन के लिए लगाया गया कर्फ्यू, इस बात का रखें ध्यान

Fri, 24 Sep 2021 06:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में दस दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग में मुख्य रूप से श्रीनगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार से दस दिन के लिए जिले में कोरोना कर्फ्यू का एलान किया गया है। इस दौरान किराना, सब्जी, दूध जैसी दैनिक आवश्यकताओं वाली वस्तुओं की दुकानें सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही खुली रहेंगी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...    


गौरतलब है कि कोविड की तीसरी लहर की चुनौतियों के बीच राजधानी श्रीनगर में संक्रमण का प्रसार जारी है। गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक 23 दिन में यहां 1457 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। यहां दैनिक आधार पर लगातार 50 से 100 के बीच नए मामले आ रहे हैं। इसके साथ जिला बारामुला, बडगाम और गांदरबल में भी संक्रमण का प्रसार हो रहा है।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी    
विज्ञापन


प्रदेश में गुरुवार को कुल मिले संक्रमित मामलों में से कश्मीर से 151 मामले थे। कश्मीर के बारामुला में 36, बडगाम में 14, पुलवामा में 10 और गांदरबल में 15 नए संक्रमित मामले मिले। जम्मू संभाग के दस जिलों में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें