फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : अनुराग ठाकुर ने कहा- लद्दाख के लोगों को डरने की जरूरत नहीं, सरकार सीमा सुरक्षा में उठा रही उचित कदम

Thu, 13 Jul 2023 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अपने दो दिवसीय लद्दाख दौरे के आखिरी दिन बुधवार को लेह से 211 किलोमीटर दूर करजोक गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आईटीबीपी कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने भारत-चीन सीमा के पास चुमुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
लद्दाख के लोगों से बात करते अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार भारत को मजबूत और बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। यहां के मजबूत रक्षाबलों को एक मजबूत सरकार का समर्थन है। मजबूत रक्षा ढांचे के बूते ही भारत उभरती हुई विश्व शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल हुआ है।

विज्ञापन


अपने दो दिवसीय लद्दाख दौरे के आखिरी दिन बुधवार को लेह से 211 किलोमीटर दूर करजोक गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आईटीबीपी कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने भारत-चीन सीमा के पास चुमुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लद्दाख के लोगों को बाहरी शक्तियों से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने सुरक्षा बलों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सशस्त्र बलों के तीनों अंगों को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत कर रही है।
विज्ञापन


रक्षा उपकरण निर्माण पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले देश आयात पर निर्भर था, लेकिन आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में 400 से अधिक वस्तुओं का निर्माण देश में किया जा रहा है। पिछले वर्ष 1 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का निर्माण और 16,000 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ।

रक्षा उपकरण निर्माण में नवीनतम तकनीकों के उपयोग ने विदेशी कंपनियों का ध्यान आकर्षित किया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का विकास प्राथमिकता है और सरकार इस क्षेत्र में समृद्धि के नए युग की शुरुआत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

स्थानीय मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा
अनुराग ठाकुर ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि डिजिटल कनेक्टिविटी, सड़क कनेक्टिविटी, पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने, जल जीवन मिशन और खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार की उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। लद्दाख में भी कृषि अधिक लाभदायक होने, व्यापार और उद्योग बढ़ने, विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने परिदृश्य बदल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लद्दाख के तेजी से विकास के लिए उत्सुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें