रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच में भवानी क्रिकेट क्लब कटड़ा ने खनीकोट को एकतरफा मैच में 104 रनों से हरा दिया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कटड़ा ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। बल्लेबाज शिवा ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, वहीं, रिंकु ने 25 रनों की पारी खेली। टीम को 46 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। खनीकोट के गेंदबाज अरुण तथा सागर ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खनीकोट की टीम पास भी नहीं पहुंच पाई, और पूरी टीम 17वें ओवर में सिर्फ 98 रन ही बना सकी। बल्लेबाज अर्जुन ने 32 तथा अरुण ने 16 रन बनाए। कटड़ा के गेंदबाज सन्नी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए खनीकोट के पांच विकेट झटके, जिनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया। गेंदबाज दर्शन तथा रिंकु ने भी दो-दो विकेट लिए।