जेके यूटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप का मैच उधमपुर बनाम बीएसएफ कश्मीर के बीच बास्केटबॉल कोर्ट एमए स्
पहले मुकाबले में बीएसएफ जम्मू ने श्रीनगर की टीम को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम में जेएंडके बास्केटबॉल एसोसिएशन (जेकेबीए) की ओर से जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से सीनियर यूटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसका आगाज शुक्रवार को हुआ। पहले दिन मुकाबले में श्रीनगर की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ जम्मू को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में बीएसएफ ने 37-35 के अंतर के साथ जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में बीएसएफ, जेके पुलिस, एसटीसी और आईआईटी जम्मू सहित कुल 23 टीमें और 12 जिलों की पुरुष व महिला टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में एसटीसी जम्मू ने गांदरबल को 45-14 से हराया। जेके पुलिस ने रियासी को 57-43 से हराया। पुलवामा ने कठुआ को 67-39 से और उधमपुर ने बीएसएफ कश्मीर को 50-35 के अंतर से मात दी। मैचों का संचालन बीएफआई और जेकेबीए के रेफरी पैनल ने किया। इनमें मनोज कुमार, हरप्रीत सिंह, वनीत पांगोत्रा, राजेश बंद्रोल, मीर मुर्सलीन, जसकीरत सिंह और हृतिक खुल्लर शामिल रहे।