फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लड़कों में तमिलनाडू, लड़कियों में पुडुचेरी विजेता

विज्ञापन
ग्रीनफील्ड ग्राउंड गांधी नगर में जूनियर टेनिसोइट नेशनल चैंपियनशिप के मैच खेलते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
- जूनियर नेशनल टेनिकोइट चैंपियनशिप सेमीफाइनल में तमिलनाडु ने तेलंगाना को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रीन फील्ड गांधी नगर में चल रही पांच दिवसीय 42वीं जूनियर नेशनल टेनिकोइट चैंपियनशिप के शुक्रवार को तीसरे दिन गर्ल्स डबल्स मुकाबलों में तमिलनाडु ने तेलंगाना को 3-0 से मात दी। मिक्सड डबल्स में तमिलनाडू ने झारखंड को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

केरल ने महाराष्ट्र को 2-0, पुडुचेरी ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 2-0 से मात दी। आंध्र प्रदेश ने कर्नाटक को 2-1, कर्नाटक ने महाराष्ट्र को 3-1 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में मिक्सड डबल्स में केरल ने तमिलनाडु को 2-0, आंध्र प्रदेश ने पुडुचेरी को 2-0 से हराया। लड़कों की टीम में तमिलनाडु ने पुडुचेरी को 3-0 जबकि महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 3-1 से और गर्ल्स टीम में पुडुचेरी ने केरल को 3-2 से पराजित किया। यह प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर टेनिकोइट एसोसिएशन टेनिकोइट फेडरेशन ऑफ इंडिया और जेके स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से आयोजित कर रही है। कार्यक्रम में जम्मू क्लब के महासचिव गौरव गुप्ता, टेनिकोइट फेडरेशन ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन ज्वेल वर्षा मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें