फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमत अली पीर बाबा की मजार पर मेले व दंगल

विज्ञापन
रहमत अली पीर बाबा की मजार पर दंगल आरम्भ करवाते सरपंच व अन्या - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव चक नानका स्थित रहमत अली पीर बाबा की मजार पर शुक्रवार को मेले एवं दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरे प्रदेश से आए पहलवानों ने भी हिस्सा लिया, और जौहर दिखाए।
विज्ञापन

इस मौके पर ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के राज्य महासचिव तथा सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने दंगल की शुरुआत कराई। पहला मुकाबला पहलवान सिकंदर सिंह और आसिफ के बीच हुआ, जिसमें सिकंदर पहलवान ने जीत हासिल की। दूसरा और तीसरा मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहा। दंगल कमेटी की तरफ से दो दर्जन से अधिक मुकाबले हुए। सरपंच ने दंगल कमेटी के सदस्यों की सराहना की। सरपंच ने बताया कि गांव में पीर बाबा रहमत अली की याद में हर साल विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर नंबरदार चुड सिंह, विजय सिंह, शाम लाल शर्मा, दर्शन शर्मा, सुरजीत सिंह, रजत कुमार, जरनैल सिंह, करनैल सिंह, सरदार हरजिंदर सिंह तथा पंच अंजू बाला सहित काफी संख्या में ग्रामीण दंगल व मेला देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन

राजा मंडलीक के देवस्थान पर दंगल कल
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव चक मगवाना में बाबा अब्बोमल और जय राजा मंडलीक के देवस्थान पर रविवार को दंगल का आयोजन किया जा रहा। दूसरे राज्यों और क्षेत्र के पहलवान इसमें दमखम दिखाएंगे। दंगल कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों को कुश्ती के मुकाबलों को देखने के लिए आमंत्रित किया है। दंगल शाम 3 बजे शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें