आरएस पुरा। पुलिस की ओर से कई दिनों से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर चालान करने पर लोगों ने सरकार के इस फैसले को गलत बताया। ग्रामीण क्षेत्र में तीन- चार दिनों से पुलिस द्वारा नाके लगाकर नंबर प्लेट नहीं होने पर चलान काटने के बजाय लोगों से आवेदन कर नंबर प्लेट लगवाने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।
इस संबंध में समाजसेवी रमेश लाल का कहना है कि अभी तक लोग हाई सिक्योरिटी नंबर लगवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी तक नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में आनेवाले पर्यटकों के कई वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से लगाए विशेष नाकों पर रोकने पर हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं होने पर वाहनों को सीज तक किया जा रहा है।
अजय डोगरा का कहना है कि कई स्थानों पर लोगों के दो पहिया वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगी होने पर वाहन चोरी होने पर पुुलिस पता नहीं लगा पा रही। उन्होंने कहा कि लोगों को दिक्कतें न हों, सरकार व प्रशासन को पहले लोगों की बेहतरी के लिए बनाई योजना को लागू करना चाहिए।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर प्रशासन सख्त
दो दिनों में 37 वाहन किए सीज, 1.1 लाख किया जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर प्रशासन ने काफी सख्ती कर दी है। अब वाहनों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए लोग एआरटीओ कार्यालय में पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार एआरटीओ विभाग व यातायात विभाग की ओर से नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है, उक्त वाहनों को सीज किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सांबा में ऐसे कुल 84 हजार वाहन हैं, जिन्हें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें लगाई जानी है। पहले ऐसे वाहन चालकों को 500 रुपये जुर्माना किया जाता था। बाद में 2000 हजार जुर्माना किया जाने लगा। वीरवार से वाहन को सीज किया जा रहा है। गत दो दिनों में 37 वाहन सीज किए गए व एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
-------------
एआरटीओ की ओर से 20 वाहन सीज किए गए है। 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। अब जिले में कुल 3000 वाहन ही रह गए हैं, जिन्हें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी है। लोगों से अपील है कि जिनके वाहन दूसरे राज्यों के हैं वह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-रेहाना तबस्सुम, एआरटीओ, सांबा
---------
यातायात पुलिस की ओर से दो दिन में 17 वाहन सीज किए गए हैं, जिन्हें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं थे, वहीं 60 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।
-विक्रम सिंह, डीटीओ, जिला यातायात पुलिस, सांबा