फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ 46वीं बटालियन के स्थापना दिवस पर किया रक्तदान

विज्ञापन
अखनूर में सीमा सुरक्षा बल 46 वी बटालियन के जवान रक्तदान करते हुए।
विज्ञापन
अखनूर। सीमा सुरक्षा बल 46 वीं बटालियन के 57 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। कमांडेंट सतीश कुमार शास्त्री और द्वितीय कमान अधिकारी राजेंद्र सिंह की देखरेख में जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एसएमजीएस ब्लड बैंक जम्मू के डॉक्टर जुल्फिकार अहमद व सहायकों की टीम सुबह ही बटालियन के अखनूर शिविर पहुंची, और बल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित नेगी व सहायक टीम से तालमेल कर रक्तदान शिविर को सफल बनाया। रक्तदान शिविर में राजपत्रित अधिकारियों सहित बल के कर्मियों ने अपना स्वेच्छा से रक्त का दान किया। इस मौके पर रक्तदाताओं के लिए जूस, फल तथा मिठाई आदि का बंदोबस्त किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया 46 वीं वाहिनी 57 सालों से निरंतर देश सेवा में समर्पित है। इस सप्ताह वाहिनी ने अखनूर के सीमावर्ती क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया व जरूरतमंदों को दवाइयां वितरित कीं। साथ-साथ लोगों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयत्न किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी माधव चतुर्वेदी, उप समादेष्टा कुलदीप चौधरी व अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें