जयौडियां खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव खुडां में 20 मार्च से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को खौड़ क्रिकेट टीम और खुडां ए के बीच खेला गया। इसमें खौड़ क्रिकेट टीम ने 33 रनों से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ के चेयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में क्षेत्र की सात टीमों ने भाग लिया, जिसमें खुडां-ए, खुडां-बी, कोटमैरा-ए, कौटमैरा-बी, खौड़ क्रिकेट टीम, ज्यौड़ियां और चक रामा शामिल रहीं। फाइनल मुकाबला खौड़ क्रिकेट टीम और खुडां-ए के बीच खेला गया। खौड़ क्रिकेट टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 15 ओवरों में सात विकेट गिरने पर 174 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी खुडां-ए टीम के 15 ओवर में आठ खिलाड़ियों के आउट होने पर सिर्फ 141 रनों हो जोड़ पाई। खौड़ क्रिकेट टीम ने 33 रनों से प्रतियोगिता पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच नितिन वर्मा और मैन ऑफ दा सिरिज विशाल शर्मा रहे। अभिषेक बाबा, अंशु, रिक्शि तथा राकेश कुमार प्रतियोगिता के संयोजक रहे।
प्रतियोगिता स्थल पर नंबरदार प्रीतम सिंह भाऊ, कैप्टन शमशेर सिंह, कैप्टन सुखदेव सिंह , इंस्पेक्टर काली दास शर्मा, पंच गारू राम, बाज सिंह, सूबेदार तरसेम भाऊ, दीदार सिंह तथा बलवीर सिंह उपस्थित रहे।