विजयपुर। युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक गजानफर अली के निर्देश पर किया गया। जिला अधिकारी किरण ज्योति की देखरेख में शुरू हुई प्रतियोगिता का पहला मैच मंगलवार को राजकीय हायर सेकेंडरी घो ब्राह्मणा के मैदान में खेला गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच रामपाल शर्मा ने विशिष्ठ अतिथि व विभाग के अधिकारियों के साथ किया। वाईएसएस कप का पहला मैच घो ब्राह्मणा व छन्नी फतवाल की टीम के बीच हुआ। घो ब्राह्मणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छन्नी फतवाल की टीम को 2-0 के अंतर से पराजित कर जीत लिया। प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए हमारे स्कूल को चुना गया बड़े ही हर्ष की बात है। सरपंच ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ ऑनलाइन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। मैं विभाग के अधिकारियों का शुक्रिया अदा करता हूं, कि जिले के पहले मैच के लिए मेरी पंचायत को चुना। संवाद