फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी को पकड़ने वाले जीजा-साले को पुलिस में मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने उधमपुर हमले के दौरान आतंकी को दबोचने वाले जांबाजों को पुलिस में नौकरी देने की सिफारिश की है। उन्होंने डीजीपी के राजेंद्रा को पत्र लिखकर कहा है कि दिलेर विक्रमजीत और राकेश को पुलिस में नौकरी दी जाए। इस दिशा में उन्होंने यथाशीघ्र प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे जांबाजों को सरकारी नौकरी मिलने से आम लोग भी आतंकवाद तथा आतंकियों के खिलाफ उठ खड़े होंगे। ऐसे लोगों की बहादुरी का सभी को सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि राज्य सरकार इनके लिए कुछ करती है तो आम लोगों में भी यह विश्वास जगेगा कि सरकार उनके साथ है। ज्ञात हो कि डा. सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी पिछले दिनों फोन पर इन दिलेरों को केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

नरसू में आतंकी को दबोचने वाले जांबाज सम्मानित

पाकिस्तानी आतंकवादी को पकड़ कर सुरक्षा बलों के हवाले करने वाले विक्रमजीत और राकेश पूरे देश से मिल रही प्रशंसा से खुश तो हैं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा सुध न लेने पर मायूस भी हैं। उन्होंने सरकार से सुरक्षा और नौकरी की मांग की है।

सम्मानित होने के बाद राकेश ने कहा कि भारत मां की सेवा में वह जान को न्योछावर करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वह राज्य सरकार से जो उम्मीद लगाए हुए थे, उसमें काफी निराशा मिली है।

अभी तक राज्य सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। राकेश ने कहा कि वह जम्मू के युवाओं से बस यही कहना चाहते हैं कि जब भी देश के लिए कुछ करने का मौका मिले, पीछे नहीं हटना।

विक्रमजीत ने कहा कि जिस बहादुरी के साथ उन्होंने आतंकवादी को पकड़ा है, वह आगे भी इसी तरह से बहादुरी के साथ देश की सेवा करना चाहते हैं।

उनकी सरकार से मांग है कि हम दोनों को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि जब से आतंकवादी को पकड़ा है, उनको अपने परिवार और गांव की सुरक्षा की चिंता है। सरकार दोनों के परिवार और पूरे गांव की सुरक्षा के लिए कुछ प्रबंध करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें