जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रो. सैफुद्दीन सोज ने मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की।
इस मुलाकात में उन्होंने प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। उन्होंने रियासत के तीनों खित्तों में कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी।
सोनिया ने राजनीतिक और अन्य दूसरे मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रही है और आगे भी इसे कायम रखा जाएगा।
कांग्रेस राज्य में शांति और विकास लाने के लिए काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।