फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान वानी को ढेर करने वाले जांबाजों को मिला सम्मान, दिया गया सेना मेडल

Sat, 28 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बुरहान वानी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में पिछले साल 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को ढेर करने वाले जांबाज जवानों को सेना के द्वारा सम्मानित किया गया है। सेना के द्वारा 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस ऑपरेशन में शामिल 3 जवानों को सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन


बुरहान को ढेर करने वाले ये तीनों जांबाज सेना की राष्ट्रीय राइफल्स का हिस्सा हैं जो कि 8 जुलाई को कश्मीर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ के ऑपरेशन में शामिल थे। इसी मुठभेड़ में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी को मार गिराया गया था। 

सेना की ओर से सम्मानित होने वाले इन जांबाजों में मेजर संदीप कुमार, कैप्टन मानिक शर्मा और नायक अरविंद सिंह शामिल हैं जो कि सेना की राष्ट्रीय राइफल रेजीमेंट का हिस्सा थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राइफल्स को भारतीय सेना के आतंकवाद निरोधी ऑपरेशंस के लिए जाना जाता है। इस रेजीमेंट ने अब तक विभिन्न अभियानों में हजारों खूंखार आतंकियों को ढेर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में बिगड़े थे हालात

कश्मीर घाटी में हिंसा से बिगड़े थे हालात - फोटो : फाइल फोटो
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के 8 जुलाई को मुठभेड़ में ढेर होने के बाद कश्मीर में आतंरिक हालात बिगड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। बुरहान की मौत के बाद कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनों का दौर शुरू हुआ था। 

इस दौरान कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा के दौर में करीब 4 महीनों तक घाटी का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। 4 महीनों के इन हालातों में कश्मीर के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए जिसमें 80 से ज्यादा मौतें हुईं और सैकड़ों लोग घायल हुए। 

बुरहान की मौत के बाद भड़की हिंसा के कारण कश्मीर को सैकड़ों करोड़ रूपए का नुकसान हुआ। हिंसा के दौरान कई स्कूल और सरकारी इमारतें भी जला दी गई थी। इस बुरे हालात के कारण घाटी के लोगों के जीवन और पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में बड़ा नुकसान हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें