फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में दिखे संदिग्ध: एसओजी ने चलाया तलाशी अभियान, दो पिस्टल और लाखों की नकदी संग तीन को दबोचा

Wed, 15 Nov 2023 11:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार, तीन लोगों को दबोचा गया है। उनके पास से ढाई लाख रुपए नकद, दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : मुनीष शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में बुधवार को अलग-अलग जगह पर पुलिस की एसओजी और सुरक्षाबलों की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। जिले की सुरनकोट तहसील के सैलां, बोनी खेत और सैद, बकर क्षेत्र में एसओजी सुरनकोट, एसओजी राजोरी और एसओजी पुंछ द्वारा सुबह तड़के 2.40  बजे संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस तलाशी अभियान के दौरान तीन लोगों को दबोचा गया है। उनके पास से ढाई लाख रुपए नकद, दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें