फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : शोपियां में चार किलो चरस और 30 लाख की नकदी के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

तस्कर की पहचान फारूक अहमद कोका निवासी मेलहुरा के रूप में हुई है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस को नशा तस्कर के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के आवास पर दबिश दी और इसमें चार किलो चरस पाउडर और तीस लाख रुपये की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने शोपियां जिले के जैनापुरा से एक नशा तस्कर को 30 लाख रुपये की नकदी और चार किलो चरस पाउडर के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। तस्कर की पहचान फारूक अहमद कोका निवासी मेलहुरा के रूप में हुई है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस को नशा तस्कर के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के आवास पर दबिश दी और इसमें चार किलो चरस पाउडर और तीस लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और पुलिस स्टेशन जैनापोरा में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें