फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir Weather: दिवाली पर बर्फबारी से जगमग होंगे उत्तरी कश्मीर के पहाड़, रात में ठंडक बढ़ी

Thu, 16 Oct 2025 09:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में रात में ठंडक बढ़ी है। कश्मीर के भी अधिकांश हिस्सों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
कश्मीर के ऊंचे इलाके बर्फबारी से होंगे जगमग - फोटो : अमर उजाला/(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर उत्तरी कश्मीर के पहाड़ बर्फबारी से जगमग दिखाई दे सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 21 और 24 अक्तूबर को दोपहर बाद उत्तरी कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के पूरे आसार जताए हैं। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में रात में ठंडक बढ़ी है। कश्मीर के भी अधिकांश हिस्सों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन

प्रदेश में वीरवार को मौसम साफ रहा। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही जिससे दोपहर को गर्मी का अहसास हो रहा है। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 30.7 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 25.8, बटोत में 24.8, कटड़ा में 29.7 और भद्रवाह में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 22.4 और गुलमर्ग में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्थान    न्यूनतम तापमान
पहलगाम   2.8
गुलमर्ग     6.4
कुपवाड़ा    7.0
काजीगुंड   7.2
बनिहाल    7.7
तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें