फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट: जम्मू-कश्मीर में चार और पांच नवंबर को बर्फबारी के आसार, आठ डिग्री तक गिरा पारा 

Tue, 02 Nov 2021 09:23 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर, लेह और कारगिल के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में चल रहा है। बुधवार को मौसम के साफ रहने के आसार। 
 
विज्ञापन
snow gulmarg - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। कई मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 और 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन मौसम के अधिक खराब होने की भविष्यवाणी नहीं की है। बुधवार को मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन

 

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक गिर गया है। रात में ठंडक बढ़ी है। इस बीच कश्मीर, लेह और कारगिल के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में चला गया है। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर को धूप खिली, लेकिन शाम को दोबारा बादल छा गए।
 

इस बीच दिन में ठंडी हवाएं चलती रहीं। जम्मू धीरे-धीरे सर्द हवाओं की गिरफ्त में आ रहा है। यहां मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 25.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में दिन का तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 

इसी तरह बनिहाल में 15.6, कटड़ा में 23.3 और भद्रवाह में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह बीती रात के न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5, गुलमर्ग में माइनस 2.0 और पहलगाम में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 18.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें