फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगवाली की टीम ने जीता मैच

Mon, 23 Mar 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जतवाल मोड़ के पास शहीद क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की पत्नी ममता सिंह ने किया। ममता सिंह ने शाट खेलकर प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता का पहला मैच संगवाली क्रिकेट क्लब व सांबा इलेवन के बीच हुआ। संगवाली की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन


निर्धारित 15 ओवरों में टीम ने 138 रन बनाए। टीम की ओर से वरुण ने 44 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी सांबा इलेवन की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन वह 132 रन पर आल आउट हो गई। संगवाली की टीम ने छह रन से मैच जीत लिया। सांबा इलेवन की ओर से अंकू ने सर्वाधिक 72 रन बनाए।

वहीं संगवाली की ओर से वरुण ने 44 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ममता सिंह ने शहीदों की याद में प्रतियोगिता का आयोजन करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि शुभारंभ के लिए उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह को आना था, लेकिन असेंबली के कारण वह व्यस्त थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जगदीश राज शर्मा, सोम दत्त खजूरिया, मगर सिंह, रतन सिंह बलोरिया, सरपंच तरसेम सिंह, सरपंच कांत कुमार, सरपंच विजय टगोत्रा, सरपंच जगराम, कांग्रेस नेता दीवान खजूरिया, मनी राम खजूरिया, रशपाल वर्मा, प्रतियोगिता कमेटी  के सदस्य अश्विनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें