रियासत में स्किल डेवलपमेंट मिशन के मुखिया मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री सदस्य होंगे। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड से जुड़े मंत्री को भी सदस्य बनाया गया है।
मिशन का उद्देश्य रियासत में स्किल आधारित इंटरप्राइजेज का विकास करना है। मिशन के लिए गठित कमेटी तकनीकी शिक्षा विभाग को दिशा-निर्देश देगी, जिसके अनुरूप विभाग विभिन्न संस्थाओं तथा स्वायत्तशासी संस्थाओं से संपर्क स्थापित करेगी।
ज्ञात हो कि पिछली कैबिनेट की बैठक में स्किल को बढ़ावा देने तथा हुनर के अवसर विकसित कर रोजगार सृजन के लिए स्किल डेवलपमेंट मिशन शुरू करने का फैसला किया गया था।