सोमवार को पांचवें दिन करीब 19 हजार भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठे जत्थे में 7276 यात्री रवाना हुए। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ने से शहर में चहल-पहल बढ़ी है। यात्री शहर के प्रमुख बाजारों का रुख कर रहे हैं।
अमरनाथ यात्रियों के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्री फीडबैक सेवा (पीएफएस) शुरू की गई है। इसमें एसएमएस के माध्यम से फीडबैक लेकर यात्रा शिविरों में आवास, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर यात्रियों की टिप्पणी और सुझाव लिए जा रहे हैं।