फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार आतंकी, एक गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2020 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Shopian encounter - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में अलबदर के जिला कमांडर शकूर पररे समेत चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया। ये भाजपा से जुड़े श्रीनगर के पंच निसार अहमद के अपहरण व हत्या में शामिल थे। इनसे दो एके 47 राइफल व तीन पिस्टल बरामद किए गए हैं। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पंच के अपहरण व हत्या में शामिल शकूर और सुहैल भट समेत चार आतंकी मारे गए हैं। एक आतंकी को मौके से पकड़ा भी गया है। 

विज्ञापन


शोपियां जिले के किलूरा इलाके में पुलिस को दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने पहले संयम बरतते हुए उन्हें समर्पण करने को कहा। इसके बाद भी वे नहीं माने और गोलीबारी करते रहे। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। 

यह भी पढ़ेंः पीओके-पंजाब और कश्मीर में रची जा रही पुलवामा से भी खतरनाक हमले की साजिश, ये दो आतंकी बना रहे योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग तीन घंटे चली मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। हालांकि, इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन उनके पास से मिले सामानों के आधार पर उनके अल बदर के होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन को काफी पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया। इस वजह से सुरक्षा बलों को किसी प्रकार का नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा है। 

यह भी पढ़ेंः तस्वीरेंः वायुसेना ने एम-17 हेलीकॉप्टर से चलाया बचाव कार्य, 34 घंटे बाद सात लोगों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें