मृतक एजाज के जनाजे में शामिल उनका नन्हा बेटा ( लाल कुर्ते में) व अन्य परिजन
- फोटो : बासित जरगर
शोपियां के हुरपोरा गांव में आतंकियों ने एजाज अहमद पर गोलियां बरसाईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उधर, पहलगाम में घूमने पहुंचे राजस्थान के पर्यटक दंपती को आतंकियों ने निशाना बनाया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
दहशतगर्दों ने पहलगाम के पास येनर में जयपुर के दंपती फरहा और तबरेज पर हमला किया। दोनों को पास से गोली मारने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। बताते हैं कि दोनों येनर में एक रेस्तरां में खाना खाने आए थे, तभी आतंकियों ने उन पर फायरिंग की।