फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 22 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में मुख्य अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल जम्मू ने लोगों को सूचित किया है। इसके अनुसार अनुसार रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड, वजारत रोड, कनक मंडी, राजेंद्र बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

इसी तरह पुराने वीडी, न्यू वीडी, कटड़ा, पीएचई और भवन में बिजली आपूर्ति सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी तरह अखनूर कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 22 और 25 अप्रैल को सुबह सात से 11 बजे तक प्रभावित रहेगी। कोट भलवाल और उसके आसपास के इलाकों में 22 अप्रैल को सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें