फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए आईटीआई छात्रों को प्रशिक्षित करेंगी कंपनियां, पैसे भी मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के सभी 20 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में वीरवार को प्रशिक्षु (अप्रेंटिसशिप) मेले का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आईटीआई जम्मू आयोजित मेले में पांच हजार युवाओं ने पंजीकरण करवाया। मेले में दो सौ से अधिक कंपनियों हिस्सा लेकर साक्षात्कार लिया और कई युवाओं का चयन कर सीखने का मौका दिया है। इन युवओं को सीखने के साथ ही पैसे भी मिलेंगे। मेले में युवाओं और औद्योगिक संस्थानों को प्रशिक्षु (अप्रेंटिसशिप) पोर्टल पर पंजीकरण के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

आईटीआई जम्मू में आयोजित मेले में बाड़ी ब्राह्मणा के उद्योगों के अलावा अन्य औद्योगिक संस्थानों ने भी भाग लिया। मेले में आईटीआई में पढ़ रहे या पास आउट युवाओं को औद्योगिक संस्थाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान प्रतिमाह कम से कम सात हजार रुपये दिए जाएंगे। मेले के दौरान कौशल विकास विभाग के निदेशक सुदर्शन कुमार ने औद्योगिक संस्थानों से जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए अधिक से अधिक योगदान देने की अपील की। एडीडीसी जम्मू ने आईटीआई को मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं को मेले के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने को कहा। संयुक्त निदेशक कौशल विकास विभाग ने विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और सभी औद्योगिक संस्थानों को प्रशिक्षण योजना को बढ़ावा देने का अनुरोध किया। इस दौरान इंजीनियर अवनील महाजन, प्रभारी अप्रेंटिसशिप पोर्टल और इंजीनियर राजेश बनोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें