फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 28 मार्च से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत गांधी नगर, शास्त्री नगर, गोल मार्केट, संजय नगर अस्पताल और आसपास इलाकों में 28 मार्च को सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन

इसी तरह गंग्याल इंडस्ट्री कांप्लेक्स, प्रीत नगर, कुंजवानी और आसपास इलाकों में 28 मार्च को सुबह सात से नौ बजे, परगवाल, छन्नी, राजपुरा, भलवाल भरत, बीएसएफ, बटेरा, चोरपुर, मन्याल, तीर्थ तालाब में सुबह दस से तीन बजे तक बंद रहेगी। खौड़, पहाड़ीवाला, जोगवां और आसपास इलाकों में सुबह आठ से तीन बजे, लल्याना, स्लेहड़, सरौर, स्मेलपुर, मंडाल, ब्यासपुर, कोटली, कल्याना में सुबह नौ से तीन बजे तक, पीएचई समलेह, रख, करंडी, कालीबाड़ी, राम नगर और आसपास इलाकों में आठ से 12 बजे, जबकि अराजी सांबा, दनसल मंडी, त्रिलोकी दी छपड़ी, तहलोड़ा और आसपास इलाकों में 29 को सुबह आठ से 12 बजे बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें