जम्मू। जरूरी रखरखाव कार्य के चलते पांच मार्च से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में बिजली निगम ने शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत रूपनगर, लोअर रूपनगर, हाउसिंग कालोनी, चिनौर, दुर्गा नगर, बुटा नगर और आसपास इलाकों में छह मार्च को सुबह नौ से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह खौड़, फरिवाला, जोगवां, घरोटा, रंजन, थथी, अंब, पटोली ब्राह्मणा, दोमाना, बरनाई, पुरखू, मिश्रीवाला, बाबा तालाब, शामाचक, सुआ नंगर एक और आसपास इलाकों में पांच को सुबह नौ से चार, मोहिंद्र नगर, भगवती नगर, शक्ति नगर, कनाल रोड, किशना नगर, शक्ति नगर, पटेल नगर, केलाश नगर, कनाल रोड में सुबह नौ से दो बजे तक बिजली गुल रहेगी।
कबीर कालोनी, अखनूर, बसंत विहार और आसपास इलाकों में सात मार्च को सुबह दस से तीन बजे, शकुंतला, रिहाड़ी चुंगी और आसपास इलाकों में छह और आठ मार्च को सुबह नौ से तीन बजे, डीसी आफिस कॉलोनी, वजारत और आसपास इलाकों में सात और नौ मार्च को सुबह नौ से तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। भारत नगर, एजुकेशन बोर्ड, सुभाष नगर और आसपास इलाकों में छह को सुबह नौ से तीन जबकि भगत चौक, बेबी कैटर, रिहाड़ी और आसपास इलाकों में पांच और सात को सुबह नौ से तीन बजे तक बंद रहेगी।