अरनिया। नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों गंदगी के जगह-जगह ढेर लगे हैं। सबसे अधिक गंदगी बस अड्डा में जमा है, जिससे वहां से गुजरने वालों को बदबू सहित कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार, धर्मो देवी व टीटू शर्मा का कहना है कि इसी रास्ते से हमारे घर मेहमान आते रहते हैं। ऐसे में यहां के प्रशासन पर सफाई व्यवस्था को लेकर अन्य गांवों में भी गलत संदेश जा रहे हैं। यह सारा कसूर नगर पालिका का है। जो देखकर भी अनदेखा करती है। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान चला कर अपने गांव, शहर व आसपास सफाई बनाये रखने के लिए भाषण में कई बार बता चुके हैं, मगर फिर भी यहां गंदगी के ढेर लगे हैं।
खास बात यह है कि अरनिया नगर पालिका में पूर्ण बहुमत से भाजपा विराजमान है।
यहां एक पार्क भी है, मगर बदबू के कारण यहां सैर भी नहीं कर पा रहे।
----------
कूड़ा डंपिंग के लिए हमारे पाए स्थान न होने से ऐसी दिक्कत आ रही है। अभी हाल ही में तहसीलदार द्वारा डंपिंग के लिए 16 कराल सरकारी जमीन अलाट की गई है, जिसमें चहारदीवारी करा कर जल्द ही वहीं कूड़ा डलवाया जाएगा।
-रमेश सैनी, नपा अध्यक्ष