परगवाल। चिनाब ब्रिगेड के तत्वावधान में परगवाल बटालियन ने वयोवृद्ध और विधवाओं के लिए मोबाइल वेटरंस सहायता केंद्र का आयोजन किया। इसका उद्देश्य वृद्धों को पिछली परियोजनाओं शिकायतों और अन्य, कल्याणकारी योजनाओं को हल करने तथा मौके पर ही सहायता प्रदान करना था।
गंधर्व आर्मी विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सरहदी गांवों से काफी संख्या में वयोवृद्ध और विधवाओं ने भाग लिया। इस दौरान वीएसके सेल स्टेशन मुख्यालय दोमाना के प्रतिनिधि उपस्थित थे। तीन विधवाओं को मौके पर ही 7 हजार रुपये का मृत्यु अनुदान प्रदान किया गया। वहीं सेना की तरफ से बताया गया कि भविष्य में भी पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार वालों के लिए इसी तरह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद