फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील ब्रिज की मरम्मत जारी, बंद रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज पर मंगलवार को भी मरम्मत कार्य जारी रहा। ब्रिज की मरम्मत का यह चौथा दिन रहा। मंगलवार को भी इस पुल से यातायात पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन

स्टील ब्रिज की पांच प्लेटें चार दिन पहले टूट गईं। इसकी मरम्मत अभी जारी है। अखनूर प्रशासन की तरफ से पुल के मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद किया गया है। राजोरी, पुंछ सहित अन्य मार्गों से आवाजाही करने वाले वाहनों को नए ब्रिज से होकर रास्ता दिया गया है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है ब्रिज की मरम्मत के सही तरीके से की जाए, जिस पर आए दिन दुघर्टना की आशंका न हो। लोगों का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि मरम्मत के बाद बडे़ और लोड वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए। तभी इस ऐतिहासिक धरोहर को लुप्त होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें