फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टेंस एजुकेशन में भी अगले सत्र से सेमेस्टर सिस्टम

Tue, 26 Jan 2016 02:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम के तहत अगले शैक्षिक सत्र से सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। यह फैसला सोमवार को वाइस चांसलर प्रो. आरडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट की बैठक में लिया गया। यह तय किया गया कि वार्षिक परीक्षा की जगह दूरस्थ शिक्षा में भी सेमेस्टर सिस्टम होगा।
विज्ञापन


बैठक में कश्मीर विश्वविद्यालय की ही तरह 10+2 में एक विषय में फेल होने वालों को अगले सत्र से दाखिला न देने का भी निर्णय किया गया। बीएड परीक्षा में हिंदी या अंग्रेजी में प्रश्नपत्र हल करने तथा प्रश्नपत्र दोनों ही भाषा में प्रश्नपत्र की छपाई करने को भी कहा गया।

विश्वविद्यालय तथा संबद्ध कालेजों में लघु अवधि के प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने का फैसला किया गया। संबद्ध डिग्री कालेजों में स्नातक स्तर पर च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा के लिए जारी निर्देशों को भी स्वीकार किया गया। रजिस्ट्रार प्रो. केशव शर्मा ने 82 मुद्दे बैठक में रखे।

इस अवसर पर वित्त विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी नवीन के चौधरी, उच्च शिक्षा की कमिश्नर सेक्रेटरी सरिता चौहान, प्रो. जीएम भट, प्रो. नाहेद कामिली, प्रो. मोहम्मद अशरफ वानी सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें