फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस पर आईबी से हाईवे तक सुरक्षा कड़ी, प्रदेश में प्रवेश करने वालों की ली जाएगी तलाशी

Fri, 13 Jan 2023 04:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

कठुआ एसएसपी ने पुलिस कर्मियों से खुफिया ग्रिड को मजबूत करने और अन्य सुरक्षाबलों से इनपुट साझा करने को कहा। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए क्षेत्रों में गश्त और निगरानी को तेज करने के भी निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
राजोरी में बढ़ाई गई गश्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस से पहले जिले में चौकसी को बढ़ा दिया गया है। एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जंवाल ने सुरक्षा समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल बार्डर पर जहां चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से आने वाले रूट पर लगने वाले नाकों पर सख्ती से चेकिंग करने को कहा है। एसएसपी ने सभी एजेंसियों को आपस में तालमेल के साथ सूचना का तत्काल अदान प्रदान करने के लिए कहा, ताकि असामाजिक और देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।

एसएसपी ने कहा कि घुसपैठ की हर आशंका को खत्म करने के लिए एंटी टनल और एंटी ड्रोन आपरेशन चलाए जाएं। बैठक के दौरान इंटर स्टेट नाका प्वाइंट, राष्ट्रीय राजमार्ग नाकों को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ड्रग्स, हथियारों के अवैध परिवहन और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा गया। इसके साथ साथ किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक स्तर पर सूचना उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि खुफिया ग्रिड को मजबूत करने और सुरक्षाबलों में आपस में इनपुट साझा करने पर आतंकियों के किसी भी नापाक मंसूबों को ध्वस्त किया जा सकता है।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपने क्षेत्रों में गश्त और निगरानी को तेज करें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें