जम्मू। त्योहारों को लेकर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर रात के समय गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस ने शहर की सभी वार्ड के नुमाइंदों से संपर्क साधना शुरू किया है। साथ ही रात के समय क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की अपील की है। वहीं, होशियार रहने के लिए कहा जा रहा है, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को जानकारी मिल सके।
एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि रात के समय गश्त बढ़ाकर लोगों से बात की जा रही है। त्योहारों को लेकर हमेेशा ही सुरक्षा एक बड़ी चुनौती रहती है। लिहाजा इसके लिए अतिरिक्त बंदोबस्त की जरूरत होती है। तमाम संसाधन सक्रिय किए गए हैं। रात के समय गश्त को बढ़ाया गया है। क्यूूआरटी वाहनों और टीमों को तैनात किया गया है। लोगों को चाहिए कि वह सतर्क रहें और पुलिस का सहयोग करें।